यह उन दिनों की बात है, जब स्वामी विवेकानंद अमेरिका में थे। वहां कई महत्वपूर्ण जगहों पर उन्होंने व्याख्यान दिए। उनके व्याख्यानों का वहां जबर्दस्त असर हुआ। लोग स्वामी जी को सुनने और उनसे धर्म के विषय में अधिक अधिक से जानने को उत्सुक हो उठे। उनके धर्म संबंधी विचारों से प्रभावित होकर एक दिन एक अमेरिकी प्रोफेसर उनके पास पहुंचे। उन्होंने स्वामी जी को प्रणाम कर कहा, ‘स्वामी जी, आप मुझे अपने हिंदू धर्म में दीक्षित करने की कृपा करें।’

इस पर स्वामी जी बोले, ‘मैं यहां धर्म प्रचार के लिए आया हूं न कि धर्म परिवर्तन के लिए। मैं अमेरिकी धर्म-प्रचारकों को यह संदेश देने आया हूं कि वे धर्म परिवर्तन के अभियान को बंद कर प्रत्येक धर्म के लोगों को बेहतर इंसान बनाने का प्रयास करें। यही धर्म की सार्थकता है। यही सभी धर्मों का मकसद भी है। हिंदू संस्कृति विश्व बंधुत्व का संदेश देती है, मानवता को सबसे बड़ा धर्म मानती है।’ वह प्रोफेसर उनकी बातों से अभिभूत हो गए और बोले, ‘स्वामी जी, कृपया इस बारे में और विस्तार से कहिए।’

प्रोफेसर की यह बात सुनकर स्वामी जी ने कहा, ‘महाशय, इस पृथ्वी पर सबसे पहले मानव का आगमन हुआ था। उस समय कहीं कोई धर्म, जाति या भाषा न थी। मानव ने अपनी सुविधानुसार अपनी-अपनी भाषाओं, धर्म तथा जाति का निर्माण किया और अपने मुख्य उद्देश्य से भटक गया। यही कारण है कि समाज में तरह-तरह की विसंगतियां आ गई हैं। लोग आपस में विभाजित नजर आते हैं। इसलिए मैं तुम्हें यह कहना चाहता हूं कि तुम अपना धर्म पालन करते हुए अच्छे ईसाई बनो। हर धर्म का सार मानवता के गुणों को विकसित करने में है इसलिए तुम भारत के ऋषियों-मुनियों के शाश्वत संदेशों का लाभ उठाओ और उन्हें अपने जीवन में उतारो।’ वह प्रोफेसर मंत्रमुग्ध यह सब सुन रहे थे। स्वामी जी के प्रति उनकी आस्था और बढ़ गई।

संकलन: रेनू सैनी
नवभारत टाइम्स में प्रकाशित

68 विचार “धर्म का सार – स्वामी विवेकानंद&rdquo पर;

  1. thansks dear m janna chhta hu ki swami vivekanand ji ki posstive things ke bare me kse apni thigs ho posstive kiya jay it means power of posstive things please help me i like your site a lot of thanks

  2. Great Presentation, i want to be follower of our great saint Swamiji. He’s such a gentle person. wer know how to keep control on the mind. in this time it is very difficult. people have no time to maditate for a while but they have time to watch rakhi ka swayamwar on tv. They don’t know what is sanyam, brahmacharya.
    Anyway Thanks for this post my dear.

    rgs
    Yash Mistrey

  3. hum insan yoni me janme hai to iska bhi koi uddesya hai swami vivekanand ji ne to apna dharm bakhubi nibhaya ab hame sochna hai ki hamar dham kya hai. aur use pura karna hai tabhi jakar hamara janm safal hoga.

  4. maa akshara amrit mayee hindi tujhhe sat-sat naman,
    shwar our byanjan me nihit tu hi pratham paribodh hai,
    tere bina sambhaw kahan anubhutiyo par shodh hai,
    tu kal chintan ki kalan tu shabd hai tu hi srijan,
    hindi tujhhe sat-sat naman.-hindi tujhhe sat-sat naman

    ras chhand rupak se bani tu shilp ki alaka puri,
    aaroh me awaroh me tu hi aadher ki bansuri,
    abhibyakti se gunjit huyee sari dharasara gagan,
    hindi tujhhe sat-sat naman-2

    nirgu sagun ke rup me tune hari man ki byatha,
    tu ne rache sakhi sabad tu ne rachi manas katha,
    satasang se tu hi bani pad sorthha doha bhajan,
    hindi tujhe sat-sat naman-2

  5. jab ek baar vivekanand se kaha gya ki ye kyo na hum apne dhrmo ki kitab rakde jo bada ho ga upar aajaye ga kis ne geeta ko upnr se utha k neche rakh diya to fir dakhne pr gita nece the to subhi ne v.k.n k dharm ki aalochna ki tab v.k.n ne apne book waha se hata li to sare dhram ki book neche ger gye to unhone kaha dekha agr mera dharm hil gya to tumhare dharmo ko kya hoga sub k samjh mai aagya ki geeta hi sabhi dharmo mai bada dharm hai.

  6. स्वामी जी के कहे गए विचारो पर चलना जीवन मे कर्म होगा मै आभार हु

टिप्पणियाँ बंद कर दी गयी है।