यह भी खूब रही

सोचता है आदमी

September 10, 2008 · 6 Comments

फूल पत्थर से उगेगा सोचता है आदमी,
पर्वतों पिघलोगे इकदिन, सोचता है आदमी.

चाँद पर तो घुमने हम कई बार आ चुके हैं,
चाँद के आगे है क्या फिर, सोचता है आदमी.

शम्मां के हिस्से में आए परवाने देखो कई हैं,
परवानों के हिस्सों का फिर, सोचता है आदमी.

रास्ता सागर में जब भी चाहूँगा बन जायेगा फिर,
सागरों में घर बनाना, सोचता है आदमी.

देश बाँटे सरहदों में, सरहदें फिर से बँटीं,
सरहदों को फिर घटाना, सोचता है आदमी.

बाढ, सूखा या सुनामी लाख आपदायें क्यों ना,
जीत इक दिन सबको लूंगा, सोचता है आदमी.

Categories: मेरी रचना
Tagged: , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

6 responses so far ↓

  • shobha // September 10, 2008 at 2:52 pm | Reply

    देश बाँटे सरहदों में, सरहदें फिर से बँटीं,
    सरहदों को फिर घटाना, सोचता है आदमी.

    बाढ, सूखा या सुनामी लाख आपदायें क्यों ना,
    जीत इक दिन सबको लूंगा, सोचता है आदमी.
    बहुत सुंदर लिखा है. बधाई .

  • Subhash Bhatt // September 10, 2008 at 3:03 pm | Reply

    देश बाँटे सरहदों में, सरहदें फिर से बँटीं,
    सरहदों को फिर घटाना, सोचता है आदमी.

    sunder likha hai

  • Gurpreet // September 10, 2008 at 3:21 pm | Reply

    Kavita hai Achhi, Soch hai Sachi,
    likhne wala achhi Sangat ka lagta hai Aadmi. :)

    Ise ooper Rakhen (Keep it Up !!!)

  • tarushree // September 10, 2008 at 3:27 pm | Reply

    फूल पत्थर से उगेगा सोचता है आदमी,
    पर्वतों पिघलोगे इकदिन, सोचता है आदमी

    अच्छी रचना… प्रेरित करने वाली, खूबसूरत।

  • seema gupta // September 10, 2008 at 3:44 pm | Reply

    चाँद पर तो घुमने हम कई बार आ चुके हैं,
    चाँद के आगे है क्या फिर, सोचता है आदमी.

    ” wah, bhut shee kha aapne, aaj kal tyo yhee ho rhai hai, jitna aaj ka inssan janta hai, uske aage ke sochta hai, bhut sunder”

    Regards

  • sameerlal // September 10, 2008 at 11:28 pm | Reply

    बहुत उम्दा!!

Leave a Comment