हमारे घर के पास एक डेरी वाला है. वह डेरी वाला एसा है कि आधा किलो घी में अगर घी 50२ ग्राम तुल गया तो 2 ग्राम घी निकाल लेता था.
एक बार मैं आधा किलो घी लेने गया. उसने मुझे 90 रूपय ज्यादा दे दिये. मैंने कुछ देर सोचा और पैसे लेकर निकल लिया. मैंने मन में सोचा कि 2-2 ग्राम से तूने जितना बचाया था बच्चू अब एक ही दिन में निकल गया. मैंने घर आकर अपनी गृहल्क्षमी को कुछ नहीं बताया और घी दे दिया. उसने जैसे ही घी डब्बे में पलटा आधा घी बिखर गया. मुझे झट से “बेटा चोरी का माल मोरी में” वाली कहावत याद आ गयी. और साहब यकीन मानीये वो घी किचन की सिंक में ही गिरा था.
इस वाकये को कई महीने बीत गये थे. परसों शाम को मैं एग रोल लेने गया. उसने भी मुझे सत्तर रूपय ज्याद दे दिये. मैंने मन ही मन सोचा चलो बेटा आज फिर चैक करते हैं की क्या वाकई भगवान हमें देखता है. मैंने रोल पैक कराये और पैसे लेकर निकल लिया. आश्चर्य तब हुआ जब एक रोल अचानक रास्ते में ही गिर गया. घर पहुँचा, बचा हुआ रोल टेबल पर रखा, जूस निकालने के लिये अपना मनपसंद काँच का गिलास उठाया… अरे यह क्या गिलास हाथ से फिसल कर टूट गया. मैंने हिसाब लगाय करीब-करीब सत्तर में से साठ रूपय का नुकसान हो चुका था. मैं बडा आश्चर्यचकित था.
और अब सुनिये ये भगवान तो मेरे पीछे ही पड गया जब कल शाम को सुभिक्षा वाले ने मुझे तीस रूपय ज्याद दे दिये. मैंने अपनी धर्म-पत्नी से पूछा क्या कहती हो एक ट्राई और मारें. उन्होने मुस्कुराते हुये कहा – जी नहीं. और हमने पैसे वापस कर दिये. बाहर आकर हमारी धर्म-पत्नी जी ने कहा – वैसे एक ट्राई और मारनी चाहिये थी. बस इतना कहना था कि उन्हें एक ठोकर लगी और वह गिरते-गिरते बचीं.
मैं सोच में पड गया कि क्या वाकई भगवान हमें देख रहा है.

30 responses so far ↓
सागर चन्द नाहर // March 14, 2008 at 12:02 pm |
ऐसा प्रयोग मैं भी कम से कम तीन बार कर चुका। तीनो बार थोड़े से फायदे से खुश होने के बाद बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।
भगवान हो ना हो पर इन प्रयोगों का परिणाम मेरे लिये सुखद नहीं रहा, दुकान दार को तो शायद 5-15 रुपये का नुकसान हुआ होगा पर मेरा सौ रुपये से कम नहीं हुआ।
बहुत बढ़िया पोस्ट ।
vishal mishra // July 14, 2009 at 3:01 pm |
मैंने एक व्यक्ति को अनजाने में 10रुपए की और एक व्यक्ति को 3 रुपए की हानि पहुँचा दी थी। आज भी वह व्यक्ति दिख जाता है या दूसरे की दुकान के सामने से गुजरता हूँ तो घटना तुरंत ताजा हो जाती है और दिल में एक फाँस सी चुभती है।
paramjitbali // March 14, 2008 at 5:58 pm |
बहुत अच्छी पोस्ट है।
mehek // March 14, 2008 at 7:58 pm |
beautiful post,:);)bhagwan sab dekhta hai.
राज भाटिया // March 14, 2008 at 9:38 pm |
जो पेसा आप मन्दिर,गुरदुवारे मे चढाते हे एक बार वो पेसे किसी जरुरत वाले कॊ बिना लोभ के, बिना अहसान जताये मदद के रुप मे देके देखो, फ़िर लिखना उस अहसास को,भगवान का तो पता नही, लेकिन खुशी लेने का यह आसान तारीका हे
Prashant Priyadarshi // March 25, 2008 at 1:27 pm |
Bahut badhiya kissa hai..
vaise bhagavaan mujhase bhaagte firte hain, meri taraf dekhte bhi nahi hain.. 36 ka ankadaa jo chalta hai mera unka..
rakesh tripathi // March 25, 2008 at 3:57 pm |
Yah bat vakai satya hai kyonki agar ishwar ki satta nhi hai to aaj yah sab chl kaise raha hai scientiest akashganga tak phunch gaye par uska vistar kitna hai iska koi andaja nahin.
Brahama Deo Dixit // May 5, 2008 at 4:07 pm |
Yah to vastvikta hai.Bhagwan sab dekhta hai.Kisika hak kabhi nahi marna chahiyr.Mehn at ki kamai hi falti hai.
ganesh dixit // June 16, 2008 at 2:44 pm |
Yah Anant Sakti ko Mahsoos karane ka chota sa example hai.
Wo yadi chahe to aur kuch dikha shakat hai.Jo Paisa/Rupiya aap kisi ko bewkoof bana kar late hai. wo yahan per to dete he hai. Marane ke bad uske (Bhagwan) ke ghar bhi dena padega.
Pawan Kumar // June 24, 2008 at 5:11 am |
Its really a great story, It will may be happen to us. but don’t loose your charactor
madan // July 12, 2008 at 4:03 pm |
sagar ji mai khata Manta hnoo agar sare sansar ke man mai ye bhaw zagrat ho zay too sach duniya mai zine ka sabko ek Alag hi aanad aayega
Mayank vajpeyi // July 17, 2008 at 8:09 pm |
Main itna kahunga
“Bure Kam Ka Bura Natiza, Na mano To Kar Dekho ,YARRON Jisne Bura Kiya uske ghar ja kar dekho”
Rocky // July 28, 2008 at 12:43 pm |
very gud …….nce
raj // October 18, 2008 at 3:44 pm |
yai bat to hai ki bahgwan hai par yai sab jan bujh kar bahgwan hi karta hai mujhye jadatar jada paise milte hai par mai lota ta nahi hoo or mujhe koi noksan nahi hota or mai us sye bagwan ka parsahd samjh kar rakh lai ta hoo
m k yadav // October 18, 2008 at 4:41 pm |
mere sath bhi aisa hua hai mujhe bhi haram ka paisa nahi jamata.jab bhi kuchh bura kam kaRTA HU BIMAR pad jata hu.
janaksingh // October 19, 2008 at 8:56 pm |
gdsf arf we rnweirhdgstgd
subhash kumar // October 27, 2008 at 7:22 pm |
maine ek baat hamesha gaur kiya hai kee main jab bhi koi galat kam karta hun to funsh jata hun,aur main yah jankar galat kam karna band kar diya ki bhagawan nahi chahta hai kee main galat aadmi banu isliya maine galat kam karna band kar diya
galat kam maine kys kya kiya
train me ticket nahi lena to funsh jao
bus me ticket nahi lo to funsh jao,
kisike byke ka agar side laga rah gaya hai aur aap nahi batao to aap ko chot lag jaygi,aur bhi bhut sari mistake
rajendrarajput // November 11, 2008 at 11:16 am |
aap ki bat sahi nlagti hai par ye sab karane vala bhi vahi hai kahte hai na uski marji ke bina ek pata bhi nahi hilta to ye sab vahi kara raha hota hai kahte hai jo hota hai achha hota hai to ye milna hbi achha hi hoga
sundeep // November 28, 2008 at 1:02 pm |
nice post i lik it
yogesh // December 1, 2008 at 1:12 pm |
sahi me bhagwan hai
Gaurav // December 16, 2008 at 6:26 pm |
bagwan sab kuch dektha hai
maine bhi try keya hai
gopal // December 29, 2008 at 12:45 pm |
vastav me bhagwan hamen dekh raha hai.
madhavkishorsharma // January 2, 2009 at 10:37 am |
ji bilkul hi satya hai ki bhabwan hamesh apne bachhon ke sahi aur galat kamo par dhyan rakhte hai mai bilkul is bat se sahmat hoo aur asha karta hoo ki sabhi log koi bhi bura kaam karne se pahle ye dhyan jaroor rakhe ki bhahwan unhe dekh raha hai.
madhav kishor sharma- 9314616933
Dinesh singh // April 5, 2009 at 4:48 pm |
grate story theat is true
Hemen // May 7, 2009 at 7:03 pm |
Ha Yaar,Bhagvan sab dekhta hai.magar Aap jaise manta hai kitne log.
DHARMENDRA // May 7, 2009 at 7:49 pm |
BHAGWAN HUME JAROOR DEKHTA HAI AUR KISI NA KISI SURAT ME HAMARI MADAD BHI KARTA HA EK BAAR MAIN RAAT KO 9PM NADI KE KINARE AKELA PAD GAYA AUR MUJHE BAHUT DAR LAG RAHA THA MAIN BHAGWAN KO YAAD KAR RAHA THA ACHANAK MUJHE EK ADMI MIL GAYA JO MERE PARICHAYA KA THA DHARMENDRA.M.PANDEY JAUNPUR (U.P.)
ब्लौग से 50,000 बनाए!!! « यह भी खूब रही। // May 20, 2009 at 4:34 pm |
[...] क्या वाकई भगवान हमें देख रहा है 2,989 views [...]
HITESH KHANDELWAL // June 15, 2009 at 1:00 pm |
क्या हमे भगवान वास्तव मै देखा रहा है तो उन लोगो को कुछ क्यों नहीं होता जो भ्रष्टचारी है मेरे कहना का मतलब है वे अधिकारी, कर्मचारी जो सरकार मै अपनी सेवा देते है ये लोग लाखो रूपये खा जाते है लेकिन इनको कुछ भी नहीं होता है. क्या भगवान इनको नहीं देखता है ?
Dr. Mahesh Parimal // June 30, 2009 at 3:24 pm |
साथियो,
भगवान की नजर हमेशा हम पर रहती है। यह सच है। क्योंकि बुरे का अंत बुरा ही होता है। अब यह हितेश जी ने पूछा है कि इन भ्रष्ट नेताओं, अधिकारियों और कर्मचारियों का क्यों कुछ नहीं होता, जो देश को रोज लाखों का चूना लगा रहे हैं। हितेश भाई, जरा इन लोगों पर नजर तो दौड़ाइए, ये न तो अपने घर के होते हैं, न घाट के। अर्थात घर में इनकी इज्जत दो कौड़ी की भी नहीं होती। पत्नी लताड़ती है, संतानें ताना मारती हैं। अधिकारी भी इन्हें तब तक इज्जत देते हैं, जब तक उनका स्वार्थ होता है। रही बात भ्रष्ट नेता की। उसे कभी सुख की नींद नही मिलती। कहने को उसके पास धन होता है, इसके अलावा कुछ नहीं होता। रहे अधिकारी, तो कभी इनकी संतानों की हरकतों पर गौर कर लें। एक संतान भी सही नहीं मिलेगी। आखिर भ्रष्टाचार में कमाया धन कहीं तो असर दिखाएगा।
आप चिंता न करे, खंडेलवाल जी। ये सब होता ही रहेगा। जब दाऊद इब्राहिम को ईमानदार एकाउंटेंट की आवश्यकता पड़ सकती है, तो सोचो ईमानदारी की कितनी बखत है? ईमानदारी वह प्रकाश है, जिससे भ्रष्ट अंधेरा दूर भागता है। अंत में एक बात अच्छे और बुरे कार्य रबर की गेंद की तरह होते हैं, जो लौटकर आते ही हैं।
डॉ. महेश परिमल
nerdtrow // July 14, 2009 at 6:09 am |
hare baba