यह भी खूब रही

एक बेटी के कुछ सवाल…

February 11, 2008 · 5 Comments

beti.jpg

मम्मी, पापा अभी तक क्यों नहीं आये?
मम्मी, पापा का नाश्ता बन गया क्या?
मम्मी, आप पापा से क्यों झगडती हो?
मम्मी, पापा आज मेरे लिये क्या लाये?
मम्मी, पापा सो गये क्या?
मम्मी, पापा मुझे प्यार तो करते हैं ना?
मम्मी,
मम्मी, एक आखरी सवाल…
…पापा कहीं मुझे मार तो नहीं देंगे?
बोलो ना मम्मी…

इतने सारे सवाल करती है,
माँ के पेट से…
… अ-जन्मी बेटी.

और माँ केवल अंतिम सवाल का ही उत्तर दे पाती है,
हाँ… शायद हाँ…

Categories: मेरी रचना
Tagged: , , , , , ,

5 responses so far ↓

Leave a Comment