मेरी बेटी का शब्द ज्ञान January 3, 2008
Posted by pryas in Uncategorized.trackback
मेरी बेटी १६ महीनों की है. मम्मी-पापा के अलावा हिन्दी के काफी शब्द बोल लेती है. लेकिन कुछ शब्द उसने पता नहीं कहाँ से सीखे है जिनको सुनकर हँसी आती है. लेकिन जब मैंने थोडा गम्भीरता से सोचा तो लगा शायद ये शब्द शायद उसने अपनी जरूरत के हिसाब से खुद बना लिये हैं. आप भी इन शब्दों को पढें.
बीबा == मतलब ==> भैया
डाडू == मतलब ==> कबूतर
अंडा == मतलब ==> मक्खन
बीबी == मतलब ==> दूध
ठंडा == मतलब ==> कम्बल
और ये है वो…बिटीया रानी











बहुत रोचक और विचित्र होता है बच्चों का शब्द रचना। और इसका भी कोई विज्ञान होता होगा जरूर।
आपकी बिटिया देख व उसकी भाषा पढ़ अपनी बेटियों का बचपन याद आ गया । यह बचपन देखते ही देखते निकल जाएगा, इसे जितना जी सकते हैं जियें व जितना भी कैमरे में कैद कर सकते हैं कर लीजिये ।
घुघूती बासूती
so sweet,may god bless the little pari jaisi gudiya.