महाराजा अकबर, बीरबल की हाज़िरजवाबी के बडे कायल थे. उनकी इस बात से दरबार के अन्य मंत्री मन ही मन बहुत जलते थे. उनमें से एक मंत्री, जो महामंत्री का पद पाने का लोभी था, ने मन ही मन एक योजना बनायी. उसे मालूम था कि जब तक बीरबल दरबार में मुख्य सलाहकार के रूप में है उसकी यह इच्छा कभी पूरी नहीं हो सकती.

एक दिन दरबार में अकबर ने बीरबल की हाज़िरजवाबी की बहुत प्रशंसा की. यह सब सुनकर उस मंत्री को बहुत गुस्सा आया. उसने महाराज से कहा कि यदि बीरबल मेरे तीन सवालों का उत्तर सही-सही दे देता है तो मैं उसकी बुद्धिमता को स्वीकार कर लुंगा और यदि नहीं तो इससे यह सिद्ध होता है की वह महाराज का चापलूस है. अकबर को मालूम था कि बीरबल उसके सवालों का जवाब जरूर दे देगा इसलिये उन्होंने उस मंत्री की बात स्वीकार कर ली.

उस मंत्री के तीन सवाल थे –

१. आकाश में कितने तारे हैं.
२. धरती का केन्द्र कहाँ है.
३. सारे संसार में कितने स्त्री और कितने पुरूष हैं.

अकबर ने फौरन बीरबल से इन सवालों के जवाब देने के लिये कहा. और शर्त रखी कि यदि वह इनका उत्तर नहीं जानता है तो मुख्य सलाहकार का पद छोडने के लिये तैयार रहे.

बीरबल ने कहा, “तो सुनिये महाराज”.

पहला सवाल – बीरबल ने एक भेड मँगवायी. और कहा जितने बाल इस भेड के शरीर पर हैं आकाश में उतने ही तारे हैं. मेरे दोस्त, गिनकर तस्सली कर लो, बीरबल ने मंत्री की तरफ मुस्कुराते हुए कहा.

दूसरा सवाल – बीरबल ने ज़मीन पर कुछ लकीरें खिंची और कुछ हिसाब लगाया. फिर एक लोहे की छड मँगवायी गयी और उसे एक जगह गाड दिया और बीरबल ने महाराज से कहा, “महाराज बिल्कुल इसी जगह धरती का केन्द्र है, चाहे तो आप स्व्यं जाँच लें”. महाराज बोले ठीक है अब तीसरे सवाल के बारे में कहो.

अब महाराज तीसरे सवाल का जवाब बडा मुश्किल है. क्योंकि इस दुनीया में कुछ लोग ऐसे हैं जो ना तो स्त्री की श्रेणी में आते हैं और ना ही पुरूषों की श्रेणी. उनमें से कुछ लोग तो हमारे दरबार में भी उपस्थित हैं जैसे कि ये मंत्री जी. महाराज यदि आप इनको मौत के घाट उतरवा दें तो मैं स्त्री-पुरूष की सही सही संख्या बता सकता हूँ. अब मंत्री जी सवालों का जवाब छोडकर थर-थर काँपने लगे और महाराज से बोले,”महाराज बस-बस मुझे मेरे सवालों का जवाब मिल गया. मैं बीरबल की बुद्धिमानी को मान गया हूँ”.

महाराज हमेशा की तरह बीरबल की तरफ पीठ करके हँसने लगे और इसी बीच वह मंत्री दरबार से खिसक लिया.

122 विचार “तीन सवाल – (अकबर-बीरबल)&rdquo पर;

  1. Aise anmol bodh kathao se parichit karane ke liye aapka bahut bahut aabhar.

    isi tarah sunder vicharo ko mobile per sms dwara prapt karne ke liye ek idea aapki sewa me prastut hai.

    yadi accha lage to is patrak ko adhikadhik pracharit karane me madad karawe.

    -:एक निवेदन:-
    मनुष्य जीवन को सार्थक बनाने वाले सद्विचार अपने मोबाइल पर नि:शुल्क प्राप्त कर युग निर्माण योजना को सफल बनाने में हार्दिक सहयोग करे।
    -:आपका सहयोग:-
    मनुष्य जीवन को फलदायी बनाने वाले सद्विचार अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।
    इसके लिए आपको अपने मोबाइल से केवल एक बार यह मेसेज भेजना हैं।

    मेसेज टाइप करे –
    JOIN लिखे, इसके बाद एक स्पेस दे फिर MOTIVATIONS लिखे यानि JOIN MOTIVATIONS लिखें और इसे 09870807070 पर भेज दें। Successfully Subscribe होने के बाद प्रतिदिन आपको
    अनमोल सद्विचार अपने मोबाइल पर प्राप्त होते रहेंगे।
    यह सेवा पूर्णतया नि:शुल्क हैं।
    हमारी आप सभी से यह विनम्र अपील हैं कि आप सभी विचार क्रान्ति अभियान की इस अभिनव योजना से जुड़े और अधिकाधिक लोगों को इस योजना से जोड़ने का प्रयास करावें।
    visit this link-
    http://yugnirman.blogspot.com

  2. i think birwa was a मायावी because if he was so wisdom ( budhiman) तो बिरबल को teacher बनाकर किसी को उस के जैसा कयु नही बनाया गया.

  3. बुध्दि की परख तो केवल बुध्दिमान का हि पता रहता है न कि नासमझी मनुश्‍य को

  4. मंजिले उनको मिलति हैं जिनके सपनो मे जान होती है सिर्फ कहानी पढने से कुछ नहि होता समझने से बुद्धि होता हैँ sazzad raj.

  5. yaar ek kahani mai bhi batata hun,aek bar badsha ne birbal se kha ki aaj raat mujh ek sapna aaya tha, ki apan dono do alag alag kund me naha reh the,me amrat ke kund me aur thum kidemakode ke kund naha reh the,birbal boola haa hujur asa hi tha,lekin aap to baad me jag gay lakin mae soota raha,jab aap aur mae bahar nikle to aap mujhe chat rah the our mae aapko chat raha tha,badesha apne mehal me chla gaya

  6. जि हाँ इस कहानि से मै बहूत खूशा हुँ

  7. kahani ko asal jindagi me utarne k liye saral hona hota he
    for example
    “jeena” saral “marna” saral he
    “jeetna” saral he “pyar” karna bhi saral he
    TO……….
    kathin kya he
    saral hona bahut “kathin” he

    My self MOHAMMED SIDDIQUE ANSARI from DHL INFRABULLS INTERNATIONAL PVT. LTD. any job requirement plz call me
    08602552017 / 9329160227

टिप्पणियाँ बंद कर दी गयी है।