jump to navigation

अबे गधे नैपी पहन ले ….. July 18, 2007

Posted by pryas in बातें अजब-गजब.
trackback

अगर आपको अपने गधे को नैपी पहनाना पड जाए तो कैसा लगेगा? जी हाँ, केन्या में एक छोटा सा कस्बा है लिमूरू। यहाँ लोगों ने बडी संख्या में गधे पाल रखे हैं। अब उन गधों को क्या पता कि कब, कहाँ क्या करना है और क्या नहीं। बस वहाँ के अधिकारीयों ने फरमान जारी कर दिया कि अपने-अपने गधों को नैपी पहनाकर ही बाहर लाएं। यह आदेश १६ जुलाई से लागू होना था, लेकिन गधों के मालिकों ने इसका जमकर विरोध किया। फिलहाल प्रशासन चुप है। गधे के मालिकों का कहना है कि आज गधे तो कल को गाय, भैंस और बकरियों को भी नैपी पहनानी पड सकती है।

भई, अगर हमारे यहाँ गधे खादी पहन कर लाल-नीली बत्तीयों वाली गाडीयों में घुम सकते हैं तो आपके यहाँ नैपी पहनाना कौन सी बडी बात है।

Comments»

1. Gurpreet - July 18, 2007

yeh ton ajeeb baat hai..

2. राकेश पसबोला - July 18, 2007

सत्य वचन भाई आपने तुलना अच्छी की है
जानकारी के लिए धन्यवाद

3. sanjay tiwari - July 18, 2007

हम जैसे कुछ गधे ब्लाग भी लिख रहे हैं, नैपी तो पहन रखी है टोपी की तलाश में भटक रहे हैं. वही, वाहवाही वाली टोपी….

4. समीर लाल - July 19, 2007

:) भई, अगर हमारे यहाँ गधे खादी पहन कर लाल-नीली बत्तीयों वाली गाडीयों में घुम सकते हैं तो आपके यहाँ नैपी पहनाना कौन सी बडी बात है।

–बड़ी मारक पंच लाईन है भई. बधाई.