अफवाह ना फैलाएं - बडा मजेदार कार्टून है June 15, 2007
Posted by pryas in हास्य.4 comments
बहुत साल पहले बचपन में “फिल्म डिवीज़न” का यह एनीमेशन देखा था, आप भी देखें
इन झोला छाप डाक्टरों का क्या करें June 15, 2007
Posted by pryas in Uncategorized.11 comments
खोडा कालोनी, दिल्ली में एक झोला छाप डाक्टर बिमला क्लेयर ने एक महिला की डिलीवरी करवाई। डिलीवरी सामान्य हुई । लेकिन डाक्टर ने बताया की बच्ची ने पैदा होते ही दम तोड दिया है। और बच्ची को एक प्लास्टिक में लपेट कर उसके मात पिता को सौंप दिया। बच्ची के परिजनों ने रोना-पिटना शुरु कर दिया। डाक्टर की बात पर विश्वास करके परिजनों ने बच्ची को दफनाने कि प्रक्रिया शुरु कर दी। तभी किसी ने कहा कि बच्ची को दफनाने से पहले आखरी बार उसका मुँह तो देख्न लो। जैसे ही परिजनों ने उस बच्ची को प्लास्टिक से बाहर निकाल तो देखा उसकी आँखें खुली हुई थीं और हवा लगते ही वह जोर जोर से रोने लगी। यह देख कर सभी लोग खुशी से झूमने लगे। बच्ची कलावती अस्पताल में है और अब वह खतरे से बाहर है।
ये काम कर रहे हैं झोला छाप डाक्टर। एक और डाक्टर है जो घुटने में दर्द होने पर घुटने में ही स्टैथस्कोप लगा देता है।









